कर्क राशि में शुक्र का गोचर 30 मई को, वृषभ और मिथुन राशि वालों को करना होंगे ये उपाय

हिंदू ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को नवग्रहों में अहम स्थान प्राप्त है और शुक्र ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका असर सभी राशि के जातकों पर होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक शुक्र देव (Shukra Dev) का कर्क राशि में गोचर 30 मई 2023 की रात्रि 7:39 बजे करेंगे। शुक्र देव (Shukra Gochar) बुध की राशि मिथुन से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और यहां पर 7 जुलाई 2023 की प्रातः 3:59 बजे तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष के मुताबिक इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

स्त्री तत्व वाला ग्रह है शुक्र

हिंदू ज्योतिष के मुताबिक शुक्र ग्रह को एक स्त्री तत्व ग्रह माना जाता है, वहीं दूसरी ओर कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा भी स्त्री प्रधान ग्रह है। कर्क राशि में शुक्र का गोचर मध्यम माना जाता है। जल तत्व की राशि कर्क में कफ प्रकृति के शुक्र का प्रवेश होगा, जिससे भारी बारिश के भी योग बन सकते हैं।

वृषभ राशि वालों के मधुर होंगे संबंध

शुक्र ग्रह वृषभ राशि के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करेंगे और इस कारण से छोटी छोटी यात्राएं संभव होगी। दोस्तों के साथ फिल्म देखने जाने की स्थिति बन सकती है। वृषभ राशि वालों का भाई बहनों के साथ मधुर संबंध स्थापित होगा। कुछ रचनात्मक कार्य में भागीदारी ले सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। कठिन से कठिन विषयों को भी आप सरलता से समझ पाएंगे। यह समय कार्यक्षेत्र में उन्नति देगा। वृषभ राशि वालों को शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए 9 कंजकों का पूजन करना चाहिए।

मिथुन राशि प्रेम संबंध अनुकूल होंगे

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो शुक्र ग्रह आपकी राशि के द्वितीय भाव में प्रवेश करेंगे। शुक्र का कर्क राशि में गोचर पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आर्थिक लाभ की खबरें मिल सकती है। धन लाभ होगा। पैतृक व्यवसाय में लाभ होने के योग हो सकते हैं। व्यावसायिक साझेदार से संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार वालों से रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वालों को शुक्रवार के दिन माता के मंदिर जाकर लाल गुड़हल का पुष्प अर्पित शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button