टाटा मैजिक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत 9 घायल

बिलासपुर: रतनपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें हैदराबाद में रहने वाली एक महिला सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी सवारी उतार रही थी। उसी समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी सड़क से 25 फीट दूर खेत में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार बुधवार को यात्रियों को लेकर रतनपुर जा रहे मैजिक वाहन मदनपुर के पास सवारी उतारने के लिए नेशनल हाईवे पर रुका था। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने मैजिक वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से वाहन उछला और रोड से नीचे खेत में जा गिरा। इसमें सवार यात्री भी उसके साथ खेत में गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

महामाया देवी दर्शन करने जा रहे 9 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

राजकिशोर नगर निवासी पुष्पा (68) अपने पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मीकांता सहित अन्य के साथ रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर देवी दर्शन करने के लिए जा रही थी। ये लोग मैजिक वाहन में सवार थे। मदनपुर में जब सवारी उतारने के लिए गाड़ी खड़ी हुई, तब उसमें नौ लोग सवार थे। इस हादसे में पुष्पा और लक्ष्मी समेत नौ लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद घायलों को रतनपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दो महिला की मौत, पांच घायल, दो गंभीर

इस हादसे में टाटा मैजिक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जिनमें मदनपुर निवासी सावित्रीबाई पति रूपराम कलीब (60 )और सरकंडा निवासी लक्ष्मीकांता सांगा (60) शामिल हैं। वहीं, पांच पुष्पा सहित पांच अन्य की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सिम्स रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds