लॉगिन

दर्दनाक सड़क हादसा : पेड़ से जा टकराई तेज़ रफ़्तार कार, कपडा कारोबारी के बेटे की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल 

Chhattisgarh October 19, 2025 रिपोर्टर: shailesh
दर्दनाक सड़क हादसा : पेड़ से जा टकराई तेज़ रफ़्तार कार, कपडा कारोबारी के बेटे की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल 

दर्दनाक सड़क हादसा : पेड़ से जा टकराई तेज़ रफ़्तार कार, कपडा कारोबारी के बेटे की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल 

जशपुर. भीषण सड़क हादसे में कपड़ा कारोबारी कनक चिंडालिया के छोटे बेटे चेतन जैन की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके तीन दोस्त प्रांजल दास, प्रिंशु ठाकुर और हिमांशु डनसेना गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। यह हादसा जशपुर के बालाछापर मार्ग पर हुआ। घटना के बाद जिला अस्पताल में एंबुलेंस में डीजल न होने के कारण घायलों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, चेतन जैन अपनी टाटा हैरियर कार (क्रमांक जेएच 01 एफएल 1818) चला रहे थे, जो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चेतन की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेतन जैन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रांजल दास, प्रिंशु ठाकुर और हिमांशु डनसेना को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds