लॉगिन

दर्दनाक हादसा : एक्टिवा और बाइक में जोरदार टक्कर, फिर ट्रेलर ने युवक को कुचला, युवती की भी मौत

Chhattisgarh November 4, 2026 रिपोर्टर: shailesh
दर्दनाक हादसा : एक्टिवा और बाइक में जोरदार टक्कर, फिर ट्रेलर ने युवक को कुचला, युवती की भी मौत

दर्दनाक हादसा : एक्टिवा और बाइक में जोरदार टक्कर, फिर ट्रेलर ने युवक को कुचला, युवती की भी मौत

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर एक्टिवा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर गए. इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से एक्टिवा सवार युवती और बाइक सवार युवक की जान चली गई.

जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर एक्टिवा और बाइक के बीच टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सवार अपना संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए. इसी दौरान वहां से गुजर रहा भारी वाहन दोनों की ओर आया. बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक भारी वाहन के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक्टिवा सवार युवती भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई. उसने भी मौके पर दम तोड़ दिया.

सड़क पर हुए इस भीषण हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना तत्काल 112 और संजीवनी वाहन को दी गई. इसके साथ ही कुसमुंडा थाना पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली और दोनों मृतकों की पहचान कराने की कार्रवाई शुरू की. फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds