पूर्वी चीन में आया बवंडर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 137 घर हुुए नष्ट

बीजिंग  : पूर्वी चीन में आए बवंडर से पांच लोगों की मौत हो गई। इस दौरान चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना की जानकारी बुधवार को सरकारी मीडिया ने दी। शाम करीब 5:20 बजे जियांग्सू प्रांत के सुकियान शहर के कुछ हिस्सों में बवंडर आया। राज्य प्रसारक सीसीटीवी ने मंगलवार को कहा।

इस बवंडर के कारण 137 घर नष्ट हो चुके हैं। इसके साथ ही बवंडर के दौरान फसल भूमि और सुअर फार्मों को भारी नुकसान पहुँचा है।

पूर्वी चीन में आए बवंडर की एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट की गई है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कई कारें इधर-उधर फेंकी हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, इस दौरान कई कारें पलटी हुई भी दिख रही हैं।

सीसीटीवी ने कहा कि इलाके में बिजली और सड़क सेवा बहाल कर दी गई है।

चीन में बवंडर दुर्लभ हैं लेकिन हाल के वर्षों में जियांग्सू में इससे मौतें हुई हैं। पिछले साल बवंडर में प्रांत में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 2021 में चार लोगों की मौत हो गई। उसी दिन एक और बवंडर ने वुहान शहर में 8 लोगों की जान ले ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds