लॉगिन

छत्तीसगढ़ रजत उत्सव का तीसरा दिन आज; भूमि त्रिवेदी,पद्मश्री उषा बारले समेत सूफी नाइट और ये कलाकार बांधेंगे समा

Chhattisgarh November 3, 2025 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ रजत उत्सव का तीसरा दिन आज; भूमि त्रिवेदी,पद्मश्री उषा बारले समेत सूफी नाइट और ये कलाकार बांधेंगे समा

छत्तीसगढ़ रजत उत्सव का तीसरा दिन आज; भूमि त्रिवेदी,पद्मश्री उषा बारले समेत सूफी नाइट और ये कलाकार बांधेंगे समा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 25वें स्थापना दिवस के रजत उत्सव की धूम है. प्रदेश में 5 दिनों तक राज्योत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें रोजाना अलग-अलग कलाकार मनमोहक प्रस्तुति दे रहे हैं. आज रजत उत्सव के तीसरे दिन मशहूर सिंगर भूमि त्रिवेदी, पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले समेत सूफी नाइट और कई कलाकार आज समा बांधेंगे. शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी.

छत्तीसगढ़ राज्य रजत उत्सव का तीसरा दिन आज

छत्तीसगढ़ राज्य रजत उत्सव के तीसरे दिन आज पार्श्वगायक भूमि त्रिवेदी अपनी आवाज का जादू चलाएंगी. इसके अलावा कलाकार महेंद्र चौहान एंड बैंड और पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले भी मनमोहक प्रस्तुति देंगी. साथ ही सूफी गायक राकेश शर्मा भी परफॉर्म करेंगे. आज शाम कलाकार घनश्याम महानंद पारंपरिक फ्यूजन बैंड की प्रस्तुति देंगे.

कल अंकित तिवारी करेंगे परफॉर्म

4 नवंबर को राज्य उत्सव के चौथे दिन बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी परफॉर्मेंस देंगे. वह अपनी आवाज का जादू चलाएंगे. इसके अलावा  कला केन्द्र रायपुर बैण्ड, रेखा देवार की लोकगीत, प्रकाश अवस्थी के लोकमंच की प्रस्तुति होगी. वहीं, 5 नवंबर को कैलाश खेर रायपुर आ रहे हैं. इस दिन पूनम विराट तिवारी रंग छत्तीसगढ़ की प्रस्तुति देंगी, जबकि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

आदित्य नारायण ने किया मंत्रमुग्ध

छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के दूसरे दिन रविवार को सिंगर आदित्य नारायण ने मनमोहक परफॉर्मेंस दी. उनकी आवाज ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. उनके साथ सना अरोड़ा ने भी प्रस्तुति दी.

5 नवंबर तक राज्योत्सव की धूम

बता दें कि इस साल पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ राज्योत्सव मनाया जा रहा है. 1 से 5 नवंबर तक विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यह आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने का माध्यम बनेगा. दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है, जो लोक कला और बॉलीवुड की मिठास का अनोखा संगम देखने को आतुर हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds