लॉगिन

आज साय कैबिनेट की बैठक, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी की स्थाई नियुक्ति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Chhattisgarh June 30, 2025 रिपोर्टर: shailesh
आज साय कैबिनेट की बैठक, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी की स्थाई नियुक्ति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

आज साय कैबिनेट की बैठक, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी की स्थाई नियुक्ति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार की कैबिनेट बैठक 30 जून को होने जा रही है। इससे पहले 29 जून की शाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंच गए। सीएम  और राज्यपाल की मुलाकात मुख्य सचिव अमिताभ जैन के रिटायरमेंट से एक दिन पहले हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीनियर आईएएस मनोज पिंगुआ छत्तीसगढ़ के नए चीफ सेक्रेटरी बनाए जा सकते हैं। इसके साथ ही नए मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल करने पर विचार चल रहा है। राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों से इस मुलाकात को देखा जा रहा है।

सीएम सचिवालय ने दोनों की तस्वीरें जारी कर आधिकारिक तौर पर बताया कि राजभवन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच मुलाकात हुई। सीएम साय ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। प्रदेश के 1994 बैच के सीनियर आईएएस अफसरों में से एक मनोज पिंगुआ को मुख्य सचिव बनाए जाने की सहमति बनती दिख रही है। सूत्रों की माने तो उनके नाम का ऐलान हो सकता है। चर्चा ये भी है कि इस डेवलपमेंट की जानकारी मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दी होगी। मनोज पिंगुआ हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय के कुछ अफसरों से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद से अब यह बात तय मानी जा रही है कि पिंगुआ मुख्य सचिव बनाए जा सकते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds