¬¬नौकरी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अपनाएं नींबू-मिर्च से जुड़े ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सफलता प्राप्त होती है, साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। लोग अक्सर अपने घरों और दुकानों के बाहर नींबू-मिर्च लटकाते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यापार में सफलता मिलती है। वहीं, परिवार के सदस्यों के बीच प्यार मधुर संबंध बने रहते हैं। माना जाता है कि नींबू और मिर्च के उपाय सिर्फ व्यापार और घर में नहीं, बल्कि कई चीजों के लिए लाभकारी होते हैं। आइए, जानते हैं कि वे उपाय कौन-से हैं।

नींबू-मिर्च के उपाय

अगर आपको व्यापार में घाटा हो रहा है, तो 7 हरी मिर्च और 7 नींबू की एक माला बनाकर दुकान या फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर लटका दें। इस बात का ध्यान रखें कि नींबू और मिर्च की मालाएं केवल वहीं लटकाएं, जहां ग्राहक उन्हें देख सकें। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से व्यापार में सफलता मिलती है।

  बीमारियों से बचने के लिए और नजर दोष को दूर करने के लिए नींबू और मिर्च का एक उपाय बहुत उपयोगी माना जाता है। इसमें नींबू-मिर्च और 4 लौंग एक साथ हनुमान जी को अर्पित करें। माना जाता है कि इससे बुरी नजर दूर होती है और स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

  अगर आपको नौकरी नहीं मिल रही है, तो एक नींबू के चार टुकड़े करके किसी चौराहे पर अलग-अलग दिशाओं में फेंक दें। इस उपाय को करने से नौकरी मिलने के योग बनने लगते हैं।

  अपनी गाड़ी में नींबू-मिर्च लटकाने से दुर्घटना का खतरा खत्म हो जाता है और आपकी गाड़ी को कोई नुकसान नहीं होता है।

  अपने घर के बाहर नींबू और मिर्च लटकाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। ऐसा करने से कभी भी परिवार को नजर नहीं लगती और सदस्यों में प्रेम बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds