लॉगिन

पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर इंजिनियर बहु ने की खुदखुशी

Chhattisgarh January 25, 2023 रिपोर्टर: shailesh
पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर इंजिनियर बहु ने की खुदखुशी

पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर इंजिनियर बहु ने की खुदखुशी

बिलासपुर| बहू को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ससुर, बैंक मैनेजर पति, टीचर ननंद समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनकी बहू इंजीनियर थी और चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। पति और ससुरालवालों ने उन्हें इतना प्रताड़ित किया कि उसे अपनी शादी की सालगिरह के दिन ही फांसी लगाकर आत्महत्या करना पड़ा| पुलिस ने आरोपी पति रविकांत महिलागे, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ससुर जीआर महिलागे, ननंद सुप्रिया महिलागे और टीचर ननंद अनु महिलागे के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

बेटी की मौत की खबर मिलते जांजगीर जिले के पामगढ़ से बिलासपुर पहुंचे हेडमास्टर राजकुमार जांगड़े ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटी और दो बेटे हैं, जिनमें दूसरे नंबर की बेटी युक्तिरानी थी। वह इंजीनियर थीं। उन्होंने उसकी शादी यदुनंदननगर निवासी रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर जीआर महिलाने के बेटे रविकांत से 24 जनवरी 2019 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ किया था। उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज में बाइक, गहने और नगदी पैसे सहित सबकुछ दिया था।

लेकिन शादी के बाद उसका पति और ससुरालवाले उसे दहेज के नाम पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिनकी प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी युक्तिरानी ने सोमवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो गई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति रविकांत महिलागे, रिटायर्ड डिप्टीकलेक्टर ससुर जीआर महिलागे, ननंद सुप्रिया महिलागे और टीचर ननंद अनु महिलागे के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

जिस दिन हुई थी शादी, उसी दिन करना पड़ा सुसाइड :- लड़की के भाई आकाश जांगड़े ने बताया कि युक्तिरानी की 24 जनवरी को शादी की सालगिरह थी। एक दिन पहले ही वह अपनी बहन को लेने आने के लिए प्लान बनाया था। मंगलवार को शादी की सालगिरह पर वह अपनी बहन से मिलकर सरप्राइज देना चाहता था। लेकिन, उसे क्या पता था कि जिस दिन बहन की शादी थी, उसी दिन उसकी मौत की खबर आ जाएगी। उसने बहन की मौत के लिए अपने जीजा और उसके परिवारवालों को दोषी ठहराया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds