लॉगिन

11 अगस्त से तिरंगा यात्रा : भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान, हर बूथ पर पेड़ लगाने का निर्णय

Chhattisgarh August 3, 2024 रिपोर्टर: shailesh
11 अगस्त से तिरंगा यात्रा : भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान, हर बूथ पर पेड़ लगाने का निर्णय

11 अगस्त से तिरंगा यात्रा : भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान, हर बूथ पर पेड़ लगाने का निर्णय

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शनिवार की सुबह रायपुर पहुंच गए हैं। वे यहां दो दिनों तक संगठन की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक खत्म हो गई है। बैठक मे बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित कई बीजेपी के नेता मौजूद रहे। बैठक में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी।

बीजेपी की इस बैठक में कई अहम फैसलें हुए जिसमें 11, 12 और 13 अगस्त को भाजपा प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। वहीं 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। साथ ही 12, 13 और14 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान होगा। 5 अगस्त को प्रदेश, जिला और मंडलों में  बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। जिसमें हर बूथ पर  21 अगस्त से 25 अगस्त तक 51 पेड़ लगाए जाएंगे।

कांग्रेस पर कसा तंज 

राजधानी रायपुर पहुंचते ही श्री नबीन ने यहां मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, कांग्रेसी केवल जीत की उम्मीद करते हैं, जबकि, चुनाव जीतने के लिए उम्मीद के साथ कर्म भी करना पड़ता है। वहीं BJP का संगठन पूरे साल काम करता है। आज भी पार्टी की आगामी कार्यक्रमों पर बैठक होगी। एक पेड़ मां के नाम, विभाजन विभीषिका दिवस, तिरंगा अभियान पर चर्चा होगी। कार्यसमिति समेत अन्य विषयों को लेकर समीक्षा होगी। श्री नबीन ने कहा कि, सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचने पर फोकस होगा।

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में लगे हैं कार्यकर्ता

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि, चुनाव को लेकर संगठन अपनी पूरी तैयारी कर रहा है। हमारे कार्यकर्ता भी मुस्तैदी से उसकी तैयारी कर रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव में भी BJP को ही सफलता मिलेगी। वहीं रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए उपचुनाव को लेकर प्रदेश प्रभारी श्री नबीन ने कहा कि, कांग्रेस के लोग राजनांदगांव में भी उम्मीद कर रहे थे। हर जगह कांग्रेस की उम्मीदें ही बनी रहती हैं। चुनाव जीतने के लिए उम्मीद के साथ कर्म भी करना पड़ता है।

निगम-मंडलों में नियुक्ति का फैसला समय आने पर

वहीं छततीसगढ़ में निगम- मंडलों में नियुक्ति को लेकर नितिन नबीन ने कहा- समय आने दीजिए, हर विषय में फैसला समय पर होता है। विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ता जीते। समय आने पर निगम मंडल को लेकर भी निर्णय हो जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds