अजय-अक्षय संग मिलकर दुश्मनों से लड़ेंगे टाइगर श्रॉफ, सिंघम अगेन में निभाएंगे पावरफुल भूमिका

मुंबई : रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स हर दिन के साथ और भी बड़ी होती जा रही है। उनकी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की बीते महीने ही घोषणा हुई थी, जिसमें अजय देवगन रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के साथ पूजा करते हुए नजर आए थे।

सिंघम और सिंघम रिटर्न्स के बाद अब मेकर्स ‘सिंघम अगेन’ के साथ अपनी फिल्म को एक बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। अजय देवगन-अक्षय कुमार और रणवीर सिंह कॉप यूनिवर्स का हिस्सा पहले से ही हैं। कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण भी ‘शक्ति’ बनकर रोहित शेट्टी की ‘सिंघम’ टीम में शामिल हुईं।

नके बाद अब इस कॉप यूनिवर्स का हिस्सा टाइगर श्रॉफ भी बन चुके हैं। उनका किरदार क्या होगा, उस पर से भी मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है।

टाइगर श्रॉफ का ‘सिंघम अगेन’ से आउट हुआ लुक

अजय देवगन-अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ की टीम में ‘गणपत’ एक्टर टाइगर श्रॉफ का जोरदार स्वागत किया। फिल्म से हाल ही में उनका पहला लुक शेयर किया गया। टाइगर की तीन फोटोज अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

पहले लुक में वह हाथ में राइफल थामे कार्गो और टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जिस पर पुलिस लिखा हुआ है। इसके अलावा अन्य फोटो में फायर के बीच शर्टलेस नजर आ रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ सिंघम अगेन में निभाएंगे ये किरदार

अजय देवगन ने टाइगर श्राफ के लुक को शेयर करते हुए लिखा, “ये टीम और भी मजबूत होती जा रही है। इस टीम में ACP सत्या आपका बहुत-बहुत स्वागत है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds