टीआई ने पीड़ित और आरोपी दोनों पक्ष से लिया रिश्वत, लाइन अटैच की कार्रवाई

बिलासपुर। तखतपुर थाना प्रभारी का बड़ा कारनामा सामने आया है. उसने रिपोर्ट दर्ज करने पहले महिला से 30 हजार रुपए वसूले फिर दूसरी ओर आरोपी को मुचलके पर छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपए की उगाही कर ली. मामले की जानकारी होने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने टीआई को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है.

तखतपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला छेड़छाड़ और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची थी. पहले महिला की रिपोर्ट दर्ज करने से टीआई आनाकानी करता रहा, फिर तीस हजार रुपए की मांग की. इस पर पीड़िता ने 10 हजार रुपए उसे दिया और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बाकी रकम देने की बात कही. इस मामले में टीआई ने एक आरोपी को पकड़ा और उसके खिलाफ लूट की धारा न लगाने 20 हजार रुपए लिया और उसे मुचलके पर छोड़ दिया.

इस घटना की शिकायत पीड़ित महिला और उसके पति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की. इस पर नाराज एसएसपी ने टीआई को जमकर फटकारा और वसूली की रकम महिला को दिलवाई. इसके साथ ही टीआई अनिल अग्रवाल को लाइन अटैच करते हुए उसके स्थान पर विवेक पांडेय को तखतपुर थाना प्रभारी बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds