छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बरसे बादल, किसानों की बढ़ी चिंता, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. जहां सोमवार को रायपुर और बिलासपुर में सुबह से बदली छाई रही फिर दोपहर में रिमझिम बारिश हुई. मौसम विभाग ने अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है.

गरज-चमक के साथ बरसे बादल, ओले भी गिरे

सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले और रायगढ़ में भी मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. वाड्रफनगर सहित आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

वहीं मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है. कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति भी बन सकती है.

आज कैसा रहेगा मौसम?

छत्तीसगढ़ में 24 फरवरी को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

वहीं एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है.

न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

इसके अलावा अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

जानें राजधानी रायपुर का हाल

रायपुर में 24 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने के आसार है. वहीं तापमान 28°C व 20°C के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds