लॉगिन

सीएसएमसीएल ओवरटाइम घोटाले में बड़ी कार्रवाई, ईओडब्लू-एसीबी ने अनवर ढेबर को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

Chhattisgarh February 24, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सीएसएमसीएल ओवरटाइम घोटाले में बड़ी कार्रवाई, ईओडब्लू-एसीबी ने अनवर ढेबर को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

सीएसएमसीएल ओवरटाइम घोटाले में बड़ी कार्रवाई, ईओडब्लू-एसीबी ने अनवर ढेबर को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ओवरटाइम भुगतान घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ईओडब्लू-एसीबी) ने आरोपी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि एजेंसियों के जरिए ओवरटाइम भत्ते के नाम पर करोड़ों रुपये का भुगतान कराया गया, लेकिन पैसे कर्मचारियों का ना देकर कमीशन के रूप में आपस में बांट लिए. वहीं कोर्ट में पेश करने के बाद ढेबर को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.

100 करोड़ की हुई बंदरबांट!

जानकारी के मुताबिक ओवरटाइम-अधिसमय भत्ते के नाम पर लगभग 100 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया. कर्मचारियों को देने के लिए पैसे लिए गए थे. लेकिन पैसे कर्मचारियों को देने के बजाय अवैध कमीशन के रूप में आपस में बंदरबांट कर ली गई.

एसीबी और ईओडब्लू की संयुक्त कार्रवाई

मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में केस दर्ज किया गया था. प्रवर्तन निदेशालय (ED), रायपुर ने 29 नवंबर 2023 को तीन व्यक्तियों से 28 लाख नगद जब्त किए जाने की सूचना राज्य सरकार को भेजी थी. इसी के आधार पर एसीबी और ईओडब्ल्यू दोनों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की थी. फिलहाल आरोपी अनवर ढेबर को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है, जहां पुलिस उससे पूछताछ करेगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds