लॉगिन

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : एमपी से गोवा ब्रांड की शराब की तस्करी, 1 आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार  

Chhattisgarh October 11, 2026 रिपोर्टर: shailesh
अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : एमपी से गोवा ब्रांड की शराब की तस्करी, 1 आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार  

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : एमपी से गोवा ब्रांड की शराब की तस्करी, 1 आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार  

जगदलपुर : बस्तर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सोनारपाल के पास जांच के दौरान मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए निर्धारित गोवा ब्रांड की विदेशी शराब की 20 पेटियां जब्त की गई हैं. इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है.

दरअसल, आबकारी विभाग के जगदलपुर वृत्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए टाटा एरिया वाहन से 180 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है. वहीं शराब परिवहन में इस्तेमाल वाहन की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है. इस तरह शराब और वाहन सहित कुल 8 लाख 28 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है.

मामले में दुर्ग जिले के सुपेला, शास्त्री नगर निवासी 33 वर्षीय देवेंद्र कुमार जांगड़े को आरोपी बनाया गया है. वहीं, जोगेन्दर कश्यप उर्फ जोगी फरार है. आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds