अमेरिका में टला शटडाउन का खतरा, जल्दबाजी में पारित हुआ अस्थायी फंडिंग बिल, सदन में दिखा खुशी का माहौल

वाशिंगटन : अमेरिका शटडाउन के खतरे से फिलहाल बच गया है। 1 अक्टूबर से पहले ही सीनेट में फंडिंग बिल पास हो गया, जिससे राष्ट्रपति जो बाइडन के सरकार को बड़ी राहत मिली है।
कांग्रेस ने एजेंसियों को खुला रखने के लिए एक अस्थायी फंडिंग बिल को मंजूरी दे दी है और कानून बनने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के पास भेज दिया गया है।
इस बिल क्या शामिल और क्या नहीं?
समाचार एजेंसी AP के मुताबिक, ये फंडिंग बिल बहुत ही जल्दबाजी में पास किया गया है। इसमें यूक्रेन को देने वाली सहायता को कम कर दिया गया है, क्योंकि व्हाइट हाउस की प्राथमिकता में जीओपी सांसदों की बढ़ती संख्या ने इसका विरोध किया था।
वहीं, संघीय आपदा सहायता में 16 बिलियन डॉलर की वृद्धि की गई है। बता दें कि इस बिल को 45 दिनों के लिए सीनेट में मंजूरी दे दी गई है। फिलहाल 17 नवंबर तक शटडाउन का खतरा टल गया है। सदन में कई दिनों की उथल-पुथल के बाद, अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने अपनी नौकरी को खतरे में डालकर बिल पारित करने के लिए डेमोक्रेट्स पर भरोसा किया।
जल्दबाजी में पास किया गया बिल
जल्दबाजी में पास किए गए बिल को लेकर बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘यह अमेरिकी लोगों के लिए अच्छी खबर है।’बाइडन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ‘किसी भी परिस्थिति में यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन को बाधित करने की अनुमति नहीं दे सकता।’उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद है कि मैक्कार्थी यूक्रेन के लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेंगे और इस महत्वपूर्ण क्षण में यूक्रेन की मदद करने के लिए आवश्यक समर्थन को सुरक्षित रखेंगे।’