साल के पहले दिन 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गया यह शेयर, दो दिन में 37% उछाल, क्या आपके पास है?

नई दिल्ली: देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के निवेशकों के लिए नया साल गुड न्यूज लेकर आया है। कंपनी के शेयरों में साल के पहले दिन 15 फीसदी से अधिक तेजी आई और यह 18.42 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। पिछले सेशन में भी इसमें काफी तेजी आई थी। दो सेशन में यह 37 परसेंट उछल चुका है। आज कीमत में तेजी के साथ-साथ इसके वॉल्यूम में भी काफी तेजी देखी गई और सुबह 11 बजे तक एनएसई पर 100 करोड़ से अधिक शेयरों की ट्रेडिंग हो चुकी थी। बीएसई पर भी इसके वॉल्यूम में 1.66 गुना तेजी देखी गई।

अभी यह स्टॉक 50 दिन और 200 दिन के सिंपल मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। ट्रेंडलाइन के मुताबिक कीमत में तेजी से इसका आरएसआई 72 हो गया है। हालांकि इसका एमएफआई अब भी 64 है जिससे साफ है कि इसमें अभी और तेजी आ सकती है। पिछले 12 महीने में इस शेयर ने 124 परसेंट रिटर्न दिया है जबकि इस दौरान निफ्टी में 19 फीसदी तेजी आई है। एक के बाद एक कई अच्छे संकेतों के कारण इस शेयर में तेजी आई है। सितंबर में कंपनी ने लाइसेंस फीस और स्पेक्ट्रम यूजेज चार्ज का 50 परसेंट पेमेंट किया था।

कंपनी का प्रदर्शन

पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने कुमार मंगलम बिड़ला को एडिशनल डायरेक्टर बनाने की घोषणा की थी। बिड़ला कई तरह का बिजनस करने वाले आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन हैं। सितंबर तिमाही में वोडाफोन आइडिया को नेट लॉस बढ़कर 8,738 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को जून तिमाही में 7,840 करोड़ रुपये और पिछले साल सितंबर तिमाही में 7,595 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 10,716 करोड़ रुपये रहा। साथ ही एवरेज रेवेन्यू पर यूजर भी पिछली तिमाही के 139 रुपये की तुलना में बढ़कर 142 रुपये हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds