तुलसी की जड़ का ये छोटा सा उपाय, बदल देगा आपकी किस्मत, जान लें क्या और कैसे करें

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत अधिक महत्व है, हिंदू धर्म में तुलसी पूजनीय मानी जाती है। प्रतिदिन तुलसी की पूजा की जाती है और उन्हें जल चढ़ाने का भी विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे को घर में लगाने से घर पर कभी संकट नहीं आता और धन की कमी भी नहीं होती, क्योंकि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इतना ही नहीं तुलसी की दैनिक पूजा करने से घर में सुख-शांति व सकारात्मकता रहती है।

अन्य मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे का जितना पवित्र होता है उसकी जड़ें भी उतनी ही पवित्र मानी जाती है। जी हां, ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के पौधे की जड़ के कुछ छोटे-छोटे उपाय हैं जिन्हें करने से व्यक्ति के जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं क्या करें उपाय-

  1. आर्थिक परेशानियां दूर करने के लिए

अगर आप कई दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और आपको इस समस्या से निजात पाना है तो आपको रोजाना सुबह तुलसी में जल चढ़ाकर उसके बाद शाम को दीपक लगाना चाहिए। इससे आपके धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं और आपका आर्थिक संकट दूर होता है।

  1. धन प्राप्ति के लिए ये उपाय

इसके अलावा पैसों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए तुलसी की जड़ को लें और उसे चांदी के ताबीज में डालकर गले में पहन लें। ऐसा करने से जल्द ही आपकी धन संबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही ऐसा करने से लक्ष्मी जी की कृपा भी आप पर बनी रहती है।

  1. काम में सफलता के लिए

अगर आप लंबे समय से किसी कार्य की सफलता का इंतजार कर रहे हैं और कड़ी मेहनत के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो थोड़ी सी तुलसी की जड़ को लेकर उसे गंगाजल से धोकर विधिवत तरीके से पूजा करें। इसके बाद आप तुलसी की जड़ को पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपने पास रखें। इस उपाय को करने से आपके सभी काम बिना अड़चनों के पूरे हो जाते हैं।

  1. ग्रहों की शांति के लिए

अगर आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति बिगड़ी हुई है और आपको इसे शांत करना चाहते हैं तो तुलसी की पूजा आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके लिए आप तुलसी की पूजा के बाद उसकी थोड़ी सी जड़ निकाल लें। इसके बाद लाल रंग के कपड़े में बांधकर या फिर किसी चांदी की ताबीज में डालकर अपने बाजू में बांध लें, लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds