इस छोटे बच्चे ने 58 का पहाड़ा सुनाकर लोगों को चौंका दिया, देखें वीडियो

रायपुर। सोशल मीडिया के जरिए आज एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आ जाते हैं। उन वीडियो के जरिए लोगों का टैलेंट भी सामने आता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चे का टैलेंट देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इतने छोटे से बच्चे का टैलेंट अपने आप में हैरान कर देने वाला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग है।

आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक बच्चा नजर आ रहा है। वीडियो शुरू होते ही बच्चा अपने बारे में बताता है। वो कहता है कि नमस्कार और सादर प्रणाम हमार नाम ह शिवांश प्रजापति। आज हम आपको सुनाने वाले हैं 58 का पहाड़ा। अच्छा लगेगा तो हमारा हिम्मत जरूर बढ़ाना। हाथ जोड़कर विनती करता है। वो इसके बाद 58 का पहाड़ा शुरू करता है। वो बड़े ही आसानी से पहाड़ा सुनाता है। इसके बाद एक युवक पीछे शिवांश से कुछ पूछता है। आप वीडियो में खुद देखिए लीजिए और फिर पूरा मामला क्लियर हो जाएगा।

https://www.instagram.com/reel/CoxMM0iAuEQ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=cb565796-4df5-4bd5-99ee-726ead5d9f90

इस वीडियो को खुद शिवांश प्रजापति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 58 का पहाड़ा याद है इस से बड़ा क्या हिम्मत चाहिए बाबू हमलोग लोग को हिम्मत देना की हमलोग पहाड़ा सुन सके 58 का। एक यूजर ने लिखा कि Siwansh babu उल्टी गिनती सुनाओ 100 से 1 तक। इस वीडियो को लेकर यूजर्स शिवांश की खुब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बच्चे ने कमाल कर दिया है। हमें तो आज भी 12 तक ही पहाड़ा याद है। बच्चपन में इसके लिए खुब मार खाए हैं। वाकई में ये वीडियो काफी शानदारी है, इसमें बच्चे ने 58 का पहाड़ा सुनाकर लोगों कर चौंका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds