धनतेरस पर पूजा का ये है शुभ मुहूर्त, इस समय करें खरीदारी

हिंदू पंचांग के मुताबिक धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस साल धनतेरस पर्व 10 नवंबर को 11.47 बजे से शुरू होगा और इस तिथि का समापन 11 नवंबर को दिन के 1.13 बजे तक रहेगा।

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक, धनतेरस पर इस वर्ष पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05.26 बजे से 07.22 तक रहेगा। वहीं धनतेरस पर्व पर सोना-चांदी या बर्तन खरीदना भी शुभ होता है। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि खरीदने का काम रात के समय नहीं करना चाहिए। धनतेरस पर इस बार खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12.35 बजे से शुरू होगा, जो अगले दिन दोपहर 01.57 तक रहेगा।

धनतेरस पर निर्मित हो रहा शुभ योग

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस बार धनतेरस पर शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ग्रह दशा के मुताबिक, धनतेरस पर इस बार शुक्र ग्रह कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं चन्द्रमा भी कन्या राशि में ही विराजमान होंगे। ऐसे में शशि योग का निर्माण हो रहा है। करीब 30 साल बाद शनि धनतेरस पर अपनी ही मूलत्रिकोण राशि कुम्भ में मार्गी रहेंगे।

धनतेरस को लेकर मत्स्य पुराण में जिक्र

धनतेरस त्योहार को लेकर मत्स्य पुराण में बताया गया है कि इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक बताया गया है। धनतेरस के दिन घर में झाड़ू लाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds