‘बिटिया हेलमेट कहाँ है?’ के जवाब में हुआ ये funny कारनामा…

रायपुर। दो लड़कियां एक स्कूटी पर बैठीं और सड़क के किनारे एक दुकान पर चली गईं। तभी एक पुलिसकर्मी ने उसे देख लिया। जब वह लड़कियों के पास पहुंचे और उनसे पूछा कि हेलमेट क्यों नहीं पहनें… तो लड़कियों का जवाब वायरल हो गया। इतना ही नहीं जब पुलिस अधिकारी ने चालान बताया… फिर लड़की मुस्कुराई और ज्यादातर लोगों की तरह ही जवाब दिया। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इस बात से थोड़ा हैरान थे कि पुलिस वालों को लड़कों से सख्ती से बात करते हुए लड़कियों के प्रति इतना स्नेह है।

एक फास्ट फूड की दुकान के पास दो लड़कियां स्कूटी लेकर खड़ी थी। इसी बीच ट्रैफिक पुलिस वाले के साथ एक पुलिसकर्मी उसकी ओर पहुंचता है और कहता है- हां… बेटी तुमने हेलमेट क्यों नहीं पहना…. इस पर लड़की मुस्कुराकर कुछ जवाब देती है, जिस पर अफसर कहता है- यमराज भी यहीं बैठा होगा नीम के ऊपर फिर… दिक्कत आएगी ना। क्यों… तुम्हारा चालान कर दें। इस पर लड़कियां ना कहते हुए गर्दन हिलाती हैं। इस स्थिति में दोनों शर्म के मारे मुस्कुराते नजर आती हैं।

इस वीडियो को ट्विटर यूजर @vikendra_sharma ने 6 जनवरी को पोस्ट किया था। उन्होंने कैप्शन में कहा- बदायूं में बिना हेलमेट के स्कूटर चलाने पर कितनी लड़कियों के चालान कांटे गए। क्या कोई आंकड़ा है इसका? सिर्फ लड़कों के ही काट दिए जाते हैं। क्या कभी पुलिस वाले लड़कों से भी इतने प्यार से बात करते हैं? लड़के-लड़की में भेदभाव आज भी है। अब इस क्लिप को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है। तमाम यूजर्स इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। कुछ ने कहा है कि वह लड़कियों के साथ बहुत प्यार से पेश आते हैं। अभी लड़का होता तो उसे सीधा धर देते या चालान कर दिया जाता। वहीं एक यूजर ने लिखा कि लड़कियों से प्यार से पेश आना चाहिए नहीं तो वो रोने लगेंगी।

Back to top button