बीजापुर में इस जानलेवा बीमारी ने दी दस्‍तक : आठ जवान चपेट में, हेल्थ डिपार्टमेंट में हड़कंप

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में कोरोना मामलों के बढ़ते आंकड़ों के बीच भोपालपटनम ब्लाक के तारलागुड़ा में डेंगू भी पैर पसारने लगा है। यहां पुलिस के आठ जवानों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। शनिवार को पांच और रविवार को तीन लोगों की रिपोर्ट आई। सभी मरीज पुलिस के जवान हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले अस्पताल इनकी जांच की गई थी। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस विभाग के साथ साथ स्वास्थ्य अमले में भी हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक़ गुरुवार को इनके सैंपल जगदलपुर मेडिकल कालेज भेजे गए थे। जहाँ से इनके डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया। रविवार को बीएमओ राजेन्द्र राय व बीपीएम देवेंद्र नेताम के निर्देश पर टीम गठित कर तारलागुड़ा रवाना किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग की टीम को लिड कर रहे डा. चद्रशेखर ने बताया कि तारलागुड़ा पुलिस कैंप में 76 जवानों का टेस्ट किया गया है। इनमें तीन और जवान पाजिटिव मिले हैं। सभी मरीजों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है। इससे पहले भी पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय में तीन छात्राएं डेंगू पीड़ित हुई थीं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम में भर्ती कराया गया था। डेंगू के केस आने से स्वास्थ्य अमला सतर्क हो गया हैं। प्रशासन ने भी अतिरिक्त सावधानी बरतने की हिदायत दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds