लॉगिन

भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुआ दुर्ग का ये आलराउंडर खिलाड़ी, नेपाल के खिलाफ खेलेगा पहला मैच

Chhattisgarh December 21, 2023 रिपोर्टर: shailesh
भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुआ दुर्ग का ये आलराउंडर खिलाड़ी, नेपाल के खिलाफ खेलेगा पहला मैच

भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुआ दुर्ग का ये आलराउंडर खिलाड़ी, नेपाल के खिलाफ खेलेगा पहला मैच

दुर्ग : छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम कोलिहापुरी निवासी क्रिकेट खिलाड़ी राजेंद्र देशमुख अब भारत की टीम से अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ के पहले अंतर राष्ट्रीय क्रिकेटर (दिव्यांग) राजेंद देशमुख 21 दिसंबर को अपनी अंतरराष्ट्रीय मैच में भाग लेने दुर्ग से निकलेंगे। 22 साल का राजेंद्र देशमुख पिछले सात सालों से राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा है। विभिन्न मैचों में उनके आलराउंडर परफार्मेंस को देखकर डीसीसीबीआई ने उनका चयन किया है।

अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचने में राजेंद्र देशमुख को उनके चाचा मोरध्वज देशमुख का सर्वाधिक सहयोग मिला। इंटरनेशनल क्रिकेट के अपने इस मुकाम पर पहुंचने का श्रेय कोच व प्रशिक्षक को पूरी तरह देते हैं। राजेंद्र मूलतः बालोद जिले के छोटे से गांव बूढ़ानपुर का रहने वाला है l

अविभाजित मध्यप्रदेश में भिलाई से निकले राजेश चौहान छत्तीसगढ़ से अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी थे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक शायद कोई खिलाड़ी नहीं पहुंचा है। चाचा मोरध्वज ने बताया कि राजेंद्र अपना पहला 24 दिसंबर आगरा में खेलेगा l यहां भारत और नेपाल के बीच पहला मैच खेला जाएगा l

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds