लॉगिन

तिरंगे का करते थे विरोध और लाल सलाम के लगाते थे नारे, अब दे रहे सलामी

Chhattisgarh January 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
तिरंगे का करते थे विरोध और लाल सलाम के लगाते थे नारे, अब दे रहे सलामी

तिरंगे का करते थे विरोध और लाल सलाम के लगाते थे नारे, अब दे रहे सलामी

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एसपी कार्यालय में एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के साथ छह आत्मसमर्पित नक्सलियों ने ध्वजारोहण किया। खास बात ये रही कि जो नक्सली कभी तिरंगे का विरोध करते थे, वो भी अब सरेंडर के बाद उसे सलामी देते नजर आए।

गौरतलब है कि ईनामी नक्सली दिवाकर (10 लाख), मिला लक्ष्मी (आठ लाख), करन हेमला (10 लाख), अनिता (आठ लाख), तिजू (दो लाख) और वनोजा (दो लाख) ने एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के साथ ध्वजरोहण किया। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि आजादी के पर्व के दिन नक्सली अंदरूनी क्षेत्रों में काला झंडा फहराकर विरोध प्रदर्शित करते थे।

जिले में शासन-प्रशासन की विश्वास विकास सुरक्षा की नीति के चलते ग्रामीण नक्सलवाद से दूर हैं। ग्रामीण समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। झंडा फहराते देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि नक्सलगढ़ में लाल आतंक की जड़ें कमजोर हो रही हैं। एसपी डॉ. पल्लव ने बताया कि जो नक्सली संगठन में शामिल हुए थे। वे शासन द्वारा चलाये जा रहे नक्सल पुनर्वास नीति तहत आत्मसमर्पण कर योजनाओं का लाभ लेते हुए सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds