इन राशियों पर केतु ग्रह की रहेगी कृपा, नक्षत्र परिवर्तन के बाद आएंगे अच्छे दिन

राहु और केतु को अशुभ ग्रह माना जाता है। केतु का राशि परिवर्तन सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव डालता है। केतु एक छाया ग्रह है। जब केतु की अन्य ग्रह के साथ युति होती है। उस ग्रह की शक्ति का कई गुना लाभ मिलता है। केतु फिलहाल कन्या राशि में है। जल्द ही नक्षत्र बदेलगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु 4 मार्च को हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेगा। जहां 10 नवंबर 2024 तक रहेगा। हस्त नक्षत्र में केतु के गोचर से कुछ राशियों को बड़ा फायदा होगा।

मेष राशि

केतु का मेष राशि में छठे भाव में गोचर होगा। इस दौरान विशेष लाभ मिल सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कार्यों में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। नए अवसर खुल सकते हैं।

सिंह राशि

हस्त नक्षत्र में केतु का प्रवेश सिंह राशिवालों को आर्थिक फायदा देगा। इस दौरान मेहनत का मीठा फल मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे विवाद खत्म होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

धनु राशि

केतु के नक्षत्र गोचर से धनु राशिवालों को लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। करियर में कई लाभ मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ पदोन्नति मिल सकती है। मन काम में लगा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में डबल मुनाफा मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds