तुलसी का पौधा ये संकेत होते हैं शुभ, जीवन में आते हैं सकारात्मक बदलाव

तुलसी के पौधे को सनातन धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी के पौधे का सूखना, झड़ना या फिर गिरने के नकारात्मक संकेत होते हैं। तुलसी के कुछ शुभ संकेत भी होते हैं। यह संकेत आपको बताते हैं कि आपके जीवन में कुछ सकारात्मक होने वाला है।

बरसने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा

घर में तुलसी का पौधा सूखते-सूखते हरा-भरा होने लगे, तो समझ जाएं कि जीवन में कुछ सकारात्मक होने वाला है। यह संकेत देता है कि आपको बहुत जल्द शुभ खबरें मिलने वाली हैं। यह बताता है कि मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु का आशीर्वाद आपको मिलने वाला है।

धन लाभ का संकेत

तुलसी के पौधे के चारो ओर कुछ छोटे-छोटे पौधे उगने लगें, तो यह समझ जाएं कि जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली हैं। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको मिलने वाला है। आपकी धन की समस्याएं खत्म होने वाली हैं। तुलसी के पास अगर दुर्वा का पौधा उग जाए, तो समझें कि धन लाभ होने वाला है।

मंजरी उगने पर करें ये काम

तुलसी पर मंजरी का उगना भी शुभ संकेत देता है। यह आपके जीवन में धन की कमी को दूर करता है। माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन पर मंजरी चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds