आपकी कुंडली में यह ग्रह बना देते हैं कर्जदार, लोन लेते-लेते हो जाएंगे परेशान

कर्ज लोग कई कारणों से लेता है। कुछ लोग कर्ज अपने ऐशो आराम को पूरा करने के लिए लेते हैं, तो कुछ लोगों को अपनी मजबूरियों के कारण कर्जा लेना पड़ता है। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं कि वह कर्ज लेने से ही नहीं थकते हैं। एक कर्ज चुका नहीं पाते कि दूसरे कर्ज के लिए हाथ-पैर मारना शुरू कर देते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ऐसे लोगों की कुंडली में ही कुछ ग्रह इस तरह के होते हैं कि उन्हें कर्ज लेना ही पड़ता है। हम आपको इस आर्टिकल में उन ग्रहों के बारे में बताएंगे जो कर्ज लेने के लिए मजबूर करते हैं।
चंद्रमा के साथ मंगल और बुध का मिलन
चंद्रमा के साथ मंगल व बुध आपकी कुंडली के छठे भाव में एक साथ बैठे हैं, तो आपका जीवन कर्ज लेने में ही निकल जाएगा। दरअसल, यह ग्रह व्यक्ति को याचक की भूमिका में लाकर खड़ा कर देते हैं। ऐसे में व्यक्ति को अपनी हर योजना को सफल बनाने के लिए धन की जरूरत पड़ती है। वह नौकरी या व्यवसाय कुछ भी करेगा, उसको रुपयों की जरूर पड़ती ही है। ऐसे में उसको कर्ज ही लेना पड़ता है।
चंद्रमा के साथ मंगल और गुरु का मिलन
चंद्रमा के साथ मंगल व गुरु अगर आपकी कुंडली के छठे भाव में मौजूद हैं, तो ऐसे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। उसके संबंध लोगों से खराब रहते हैं। वह अपने साथ लोगों के रिश्तों को बनाए नहीं रख पाता है। वह रुपयों को भी मैनेज नहीं कर पाता है, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती है।