कार्तिक मास में पड़ रहे हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार, देखिए लिस्ट और इससे जुड़े नियम

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आठवां महीना कार्तिक का महीना होता है। यह महीना मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। इस पवित्र महीने में पवित्र नदी में स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व है। कार्तिक मास तुलसी पूजा को भी समर्पित है। आज हम आपको कार्तिक माह में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही इस महीने किन नियमों और बातों का ध्यान रखना चाहिए, यह भी जानिए।

कार्तिक माह के प्रमुख व्रत-त्योहार

कार्तिक माह में हिंदू धर्म के कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार भी मनाए जाते हैं, जो इस प्रकार हैं।

गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा, दिवाली और देवोत्थान एकादशी जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाने वाले हैं।

मासिक कार्तिगाई और रोहिणी व्रत – 31 अक्टूबर 2023

करवा चौथ, वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी – 1 नवंबर 2023

रमा एकादशी – 9 नवंबर 2023

धनतेरस – 10 नवंबर 2023

दिवाली – 12 नवंबर 2023

गोवर्धन पूजा – 13 नवंबर 2023

भैया दूज – 14 नवंबर 2023

छठ पूजा त्योहार – 17 नवंबर से 20 नवंबर

देवउत्थान एकादशी – 23 नवंबर 2023

तुलसी विवाह – 24 नवंबर 2023

कार्तिक मास में करें इन नियमों का पालन

कार्तिक माह में सूर्योदय से पहले उठकर पवित्र नदी में स्नान करें। इससे साधक के सभी पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कार्तिक माह में तुलसी पूजन को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में रोजाना तुलसी के पास दीपक जलाएं और उसकी परिक्रमा करें। कार्तिक माह में अन्न, ऊनी वस्त्र, तिल, दीपक और आंवला का दान करना शुभ माना जाता है। इस प्रकार देवी लक्ष्मी की कृपा साधक पर बनी रहती है। कार्तिक माह में भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान शालिग्राम की पूजा करने से भी साधक को विशेष लाभ मिल सकता है। प्रतिदिन गीता का पाठ करें और किसी मंदिर, नदी, तीर्थ स्थान या घर पर दीपक जलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button