इन फिल्मो को अलग-अलग वजहों से विदेश में झेलना पड़ा प्रतिबध, लिस्ट देखकर चौक जायेंगे आप

मुंबई : प्रभास स्टारर आदिपुरुष को रिलीज के बाद से ही लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस फिल्म की आलोचना देश के साथ विदेश में भी हो रही है। हाल ही में नेपाल के काठमांडू में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया। आदिपुरुष में सीता को भारत की बेटी बताए जाने पर आपत्ति जताते हुए यह बैन लगाया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म को विदेश में बैन किया गया है। कई बार अलग-अलग वजहों से बहुत सी फिल्मों को प्रतिबंध झेलना पड़ा है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

नीरजा

सोनम कपूर की नीरजा उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट पर यह फिल्म आधारित है। दमदार कहानी की वजह से फिल्म ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। वहां की सरकार का दावा था कि इस फिल्म में उनके देश की नकारात्मक छवि दिखाई गई है।

बेल बॉटम

अक्षय कुमार अब तक कई स्पाई थ्रिलर में नजर आ चुके हैं। इनमें से एक बेल बॉटम भी है। इस फिल्म ने 17 अगस्त 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म 1980 के दशक में दिल्ली से उड़ान भरने वाली इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC 691 के हाईजैक पर आधारित थी। फिल्म पर तथ्यों के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे थे, जिसके बाद इसे सऊदी अरब, कुवैत और कतर ने बैन कर दिया था।

ओएमजी

ओएमजी अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने देश में तो काफी अच्छा बिजनेस किया था, लेकिन मध्य पूर्व के कई देशों ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसा इस लिए किया गया था ताकि लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

द डर्टी पिक्चर

विद्या बालन की फिल्म द डर्टी पिक्चर उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में विद्या ने जबर्दस्त अदाकारी दिखाई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने करोड़ों बटोरे थे। हालांकि, इसे बोल्ड कंटेंट का खामियाजा भी भुगतना पड़ा था। फिल्म में हद से ज्यादा बोल्ड सीन होने की वजह से इसे कुवैत में बैन कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds