घर में आने की नहीं होती इच्छा, इसके पीछे वास्तु दोष है कारण

कोई भी व्यक्ति दुनिया के किसी भी कोने में हो, लेकिन उसे सबसे ज्यादा आराम अपने घर आकर ही मिलता है। वह कहीं भी घूमे, लेकिन घर पर उसे सुकून मिलता है। हमारी थकान भी घर पर आकर कहीं चली जाती है। अब ऐसे में किसी को घर आते ही टेंशन होने लगे, तो इसके पीछे वास्तु दोष कारण हो सकता है। इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज ने विस्तार से बताया है कि वास्तुदोष किन कारणों से घर में घुसते ही टेंशन हो सकती है-

बहुत अधिक अंधेरा होना

आपका घर भले ही बहुत अच्छा बना हो, लेकिन अगर एंट्रेस पर बहुत अंधेरा, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को लेकर आता है। इसको देख घर में घुसने का ही मन नहीं करता है। वह वापस बाहर जाकर घूमना चाहता है। घर में अंदर आकर एक अलग तरह टेंशन दिमाग में होने लगती है। घर की एंट्रेस की दीवार पर सीलन या प्लास्टर टूटा-फूटा है, तो यह आपके वास्तु दोष का कारण बनता है।

सीढ़ियां होना

घरों के एंट्रेस के ठीक सामने सीढ़ियों का होना नकारात्मक ऊर्जा का कारण होता है, क्योंकि मुख्य गेट खोलते ही सीढ़ियां सबसे पहले दिखती हैं। ऐसा होने पर घर में आते ही टेंशन शुरू हो जाती है। आपको इसका उपाय करना चाहिए। आप सीढ़ियों के सामने पर्दा या कुछ और लगा सकते हैं। जिससे आपकी नजर सीढ़ियों पर सबसे पहले न पड़े।

टॉयलेट का दरवाजा

घर के एंट्रेस के सामने टॉयलेट का दरवाजा नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है। ऐसे घर में आने पर व्यक्ति के मन नकारात्मकता हावी हो जाती है। आपको सबसे पहले टॉयलेट का दरवाजा बदल देना चाहिए। अगर, दरवाजा बदलना संभव न हो, तो पर्दा लगा देना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की नजर सबसे पहले टॉयलेट पर नहीं पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds