लॉगिन

पाकिस्तान से आए ड्रग्स केस में आया मोड़ : आईबी और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट भी जांच में उतरे

Chhattisgarh August 8, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पाकिस्तान से आए ड्रग्स केस में आया मोड़ : आईबी और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट भी जांच में उतरे

पाकिस्तान से आए ड्रग्स केस में आया मोड़ : आईबी और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट भी जांच में उतरे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पकड़े गए पाकिस्तान कनेक्शन वाले ड्रग्स मामले में अब सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की एंट्री हो गई है। दोनों एजेंसियों ने टिकरापारा थाना में पकड़े गए ड्रग्स तस्करों से अलग-अलग पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह वही मामला है जिसमें रायपुर पुलिस ने 4 अगस्त को पंजाब के ड्रग तस्कर समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का पाकिस्तानी ड्रग्स जब्त किया था।

जांच एजेंसियों की सक्रियता

मुख्य आरोपी लवजीत सिंह उर्फ बंटी, सुवित श्रीवास्तव और सैफ चीला की रिमांड अवधि कोर्ट ने 11अगस्त तक बढ़ा दी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में जांच एजेंसियों की सक्रियता से साफ है कि, तस्करी का नेटवर्क राज्य से लेकर अंतर्राषट्रय स्तर तक फैला हो सकता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds