CG CRIME : जतमई माता मंदिर में दान पेटी का कांच तोड़कर पैसो की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

गरियाबंद :  जिले में चोरों ने जतमई माता मंदिर को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने मंदिर के पास स्थित महाकाल मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जहां चोर मंदिर में रखी दान पेटी उड़ा ले गए। सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा करने पहुंचे तो दान पेटी का ताला टूटा हुआ मिला। इससे पहले भी चोरों ने मंदिर को अपना निशाना बनाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात चोर जतमई माता मंदिर पहुंचे और कांच से बनी दान पेटी उड़ा ले गए. कांच की दान पेटी में दानदाताओं की ओर से चढ़ाए गए रुपए साफ तौर पर दिखाई देते थे। मंदिर के अंदर खून फैला हुआ मिला। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, दान पेटी को तोड़ते समय चोरों के हाथ में चोट लगी होगी। चोर जिधर से भागा है, वहां भी खून के छींटे फैले हुए मिले हैं। जिसके बाद चोरी की जानकारी छूरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल टीआई अपने दल-बल के साथ पहुंचे।

मंदिर के सभी सीसीटीवी  बंद 

हैरानी की बात तो यह है कि, मंदिर में 16 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन उनमें से एक भी चालू नहीं है। ऐसे में लाखों रुपये खर्च कर की गई व्यवस्था का कोई मतलब ही नहीं रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि, चोर आस- पास के ही हो सकते है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

टीआई ने दी मामले की जानकारी 

बातचीत के दौरान टीआई दिलीप मेश्राम ने बताया कि, मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम आई थी और जांच की गई है। दान पेटी के कांच को पत्थर से तोड़ा गया है। अभी कोई तथ्य सामने नहीं आया है। साथ ही संचालन समिति को सीसीटीवी कैमरे को जल्द ठीक करवाने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds