लॉगिन

सराफा कारोबारी से उठाईगिरी : चोरो ने 90 लाख के सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग किए पार

Chhattisgarh October 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सराफा कारोबारी से उठाईगिरी : चोरो ने 90 लाख के सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग किए पार

सराफा कारोबारी से उठाईगिरी : चोरो ने 90 लाख के सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग किए पार

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में बीते रात एक बड़ी उठाईगिरी की वारदात सामने आई। अंबिकापुर निवासी सराफा व्यापारी किशोर कुमार को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने उनके बैग से करीब 90 लाख रुपये नकद और सोने–चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने तुरंत अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, किशोर कुमार अपने व्यवसायिक काम के सिलसिले में अंबिकापुर से रायपुर जा रहे थे। वह रॉयल ट्रैवल्स की बस में सफर कर रहे थे। व्यापारी के अनुसार, बस रतनपुर क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अज्ञात आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से उनका बैग निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात पार कर दिए।

घटना का खुलासा तब हुआ जब बस रायपुर पहुंची। अपने सामान की जांच के दौरान किशोर कुमार को चोरी का पता चला। इसके तुरंत बाद व्यापारी रतनपुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।पुलिस ने बस के ड्राइवर, क्लीनर और स्टाफ से पूछताछ की है और बस में सफर करने वाले अन्य यात्रियों की सूची भी जुटाई जा रही है।

पुलिस का मानना है कि आरोपी यात्री बनकर बस में सवार हुए थे और किसी एक स्टॉप पर उतर गए। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अब बस के सभी स्टॉपेज और मुख्य मार्गों की पड़ताल कर रही है। साथ ही, बिलासपुर और कोरबा जिले की सीमा पर स्थित मुख्य चेक पॉइंट्स पर अलर्ट जारी किया गया है और संदिग्धों की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं।

थाना प्रभारी ने कहा, “हमने पूरे रूट पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। संदिग्धों की पहचान के लिए हर संभव पहल की जा रही है।इस घटना से क्षेत्र के नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है। व्यापारी समुदाय ने भी बस में यात्रा करते समय सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds