युवक ने होटल में ले जाकर लड़की के न्यूड वीडियो बनाए, फिर ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म

रायपुर : राजधानी में प्यार के झांसे में लेकर एक युवक ने युवती का रेप किया है। बदमाश ने लड़की के आपत्तिजनक वीडियो बनाए। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ। तंग आकर अपनी पहचान छुपाते हुए लड़की ने पुलिस से शिकायत की। अब इस मामले में बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है।

मामला रायपुर के मौदहापारा थाना इलाके का है। यहां एक होटल में रेप और ब्लैकमेलिंग की ये वारदात हो रही थी। पुलिस ने ईफ्तार खान नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। इसने गलत तरीके से लड़की से जिस्मानी ताल्लुकात बनाए और उसे डराकर रुपए भी ऐंठ रहा था। 22 साल का ये शातिर बैकरपुर थाना मुस्तहरी जिला मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल रायपुर के बूढ़ातालाब के पास पुरानी बस्ती में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था।

ईफ्तार खान ने कुछ महीने पहले रायपुर की एक युवती से दोस्ती की। लड़की का नंबर लेकर उससे देर रात तक वॉट्सअप पर चैट किया करता था। इसके बाद उसे प्यार का इजहार करते हुए फंसाया। लड़की को भरोसे में लेकर वो उसे होटल में लेकर गया। आरोपी ने पहले से ही मौदहापारा क्षेत्र के एक होटल में बुकिंग कर रखी थी। वहां उसने लड़की के साथ संबंध बनाया और उसका वीडियो बना लिया।

बाद में बदमाश ने उस लड़की को न्यूड वीडियो दिखाया और बोला अब जब कहूं साथ आना होगा, वरना वीडियो वायरल कर दूंगा। ब्लैकमेल करते हुए लड़के ने लड़की को खूब धमकाया, उससे रुपए मांगे। घर वालों से छिपाकर लड़की ने 10 हजार रुपए ईफ्तार को लाकर दिए। इसके बाद वो लगातार वीडियो का डर दिखाकर लड़की का रेप करने लगा। उसने अब 1 लाख रुपए की डिमांड लड़की के सामने रखी। ईफ्तार के चंगुल में बुरी तरह से फंस चुकी लड़की ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। युवक के परिजनों को भी इस कांड की जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds