शॉप में मोबाइल बनवाने गया था युवक तभी फोन की बैटरी फटने से हुआ तेज धमाका

बिलासपुर: शहर के एक मोबाइल दुकान में फोन की बैटरी फटने से तेज धमाका हुआ, और दुकान में धुआं-धुआं हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें बैटरी ब्लास्ट होते दिख रहा है। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

चकरभाठा थाना क्षेत्र में हुई घटना

दरअसल युवक अपने मोबाइल को सही कराने शॉप पहुंचा था। दुकानदार मोबाइल खोलकर देख ही रहा था, तभी अचानक बैटरी फट गई। जिस समय युवक दुकान में मोबाइल सही कराने पहुंचा था, उस समय वहां और भी लोग मौजूद थे।

उनके सामने ही दुकान संचालक ने मोबाइल की बैटरी जैसे ही खोलकर देखा तब अचानक बैटरी फट गई और आग के साथ चिंगारी उठी। पटाखा फूटने जैसी आवाज सुनकर दुकान में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, दुकान के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।

बैटरी हो गई थी खराब, दिखाने पहुंचा था युवक

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मोबाइल दुकान पहुंच गई थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवक अपने पुराने सैमसंग मोबाइल की बैटरी दिखाने आया था। जोकि खोलते ही फट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds