चोरी करने घुसा युवक, महिला के जागने पर बाहर से दरवाजा बंद कर भागा

बिलासपुर : सीपत क्षेत्र के सोठी में रहने वाली महिला के घर चोरी के लिए गांव का ही युवक घुस गया। इसी बीच महिला जाग गई। उसने अपने बेटे को इसकी जानकारी दी। इस पर चोर दरवाजे को बाहर से बंद कर भाग निकला।

महिला ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी देकर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद उसने सीपत थाने में घटना की शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सीपत क्षेत्र के ग्राम सोठी में रहने वाली जानकी बाई तिवारी गृहणी हैं।

सोमवार की रात भोजन के बाद वे सोने के लिए चली गई। उसी कमरे में उनका बेटा गोल्डर सो रहा था। रात करीब एक बजे उनकी नींद खुली। वे पानी पीने के लिए बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने लगी। दरवाजा बाहर से बंद था।

उन्होंने इसकी जानकारी अपने बेटे को दी। चोरी की आशंका पर गोल्डन ने पड़ोसी के मोबाइल पर काल कर इसकी जानकारी दी। इधर महिला ने खिड़की से झांककर बाहर देखा तो गांव में ही रहने वाला चंदन दास मानिकपुरी(22) उनके घर से टीवी लेकर भाग रहा था। पड़ोसियों ने आकर दरवाजा खोला तो महिला ने इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds