ट्रक में जा घुसी कार : सामने बैठे युवक और युवती की मौत, दो की हालत गंभीर

बतौली। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली नेशनल हाइवे में तेज रफ़्तार कार ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठे युवक- युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, एक कार में सवार होकर दो युवक और दो युवती कूड़ोपारा सिलमा जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर सामने आ रहे ट्रक जा घुसी। इस भयंकर सड़क हादसे में कार चला रहे कुनकुरी निवासी 19 वर्षीय दुष्यंत तिग्गा और सामने बैठी पूर्णिमा एक्का की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कार के पीछे सिट में बैठे कराबेल निवासी अनुज तिर्की और रेनूका तिर्की का पैर दबा हुआ था, जो बचाव बचाव चिला रहे थे। जिन्हें 112 टीम ने कार के गेट को तोड़कर बाहर निकाला गया।