दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा, बेरहमी से पीटा…शरीर पर उड़ेला जहरीला तेल, 10 दिन बाद युवक की मौत

रांची : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां रेप के आरोपी धनीराम मुंडा को तालिबानी सजा दी गई, जिससे 10 दिन बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने गांव के प्रधान सहित पंचायत में मौजूद 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव में 15 जनवरी को आरोपी धनीराम मुंडा ने अपने ही गांव की एक युवती को जबरन पकड़ लिया और जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी धनीराम मुंडा को पकड़कर उसके साथ मारपीट की और उसे एक घर में कैद कर दिया। अगले दिन गांव में पंचायत बैठाई गई।

पंचायत ने धनीराम मुंडा की पिटाई करने और उसे कड़ी सजा देने का फरमान सुनाया, जिसके बाद भरी पंचायत में धनीराम मुंडा को बुरी तरह पीटा गया और उसके शरीर पर भेलवा नामक जहरीले जंगली फल का तेल उड़ेल दिया गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल धनीराम मुंडा का इलाज पहले घर में किया गया। हालत गंभीर होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds