सिंह राशि में बनेगी मंगल और शुक्र की युति, इन राशियों के जातकों का चमक उठेगा भाग्य

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर के साथ ही ग्रहों की युति का भी बहुत महत्व होता है। इन ग्रहों की युति का देश-दुनिया से लेकर आम जनजीवन पर भी गहरा असर पड़ता है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर मलतारे ने बताया कि 1 जुलाई को मंगल देव सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करनेवाले हैं। अग्नि तत्व की राशि में अग्नि तत्व के ग्रह का जाना, उनके फल में वृद्धि कर देगा। वहीं, सुख-समृद्धि और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र भी 7 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करनेवाले हैं। सिंह राशि में मंगल और शुक्र का युति का सभी जातकों पर विशेष असर पड़ेगा। ज्योतिष में मंगल ग्रह को शौर्य, वीरता, साहस, क्रोध का कारक माना जाता है, वहीं शुक्र को विलासता, वैभव, धन, ऐश्वर्य और भौतिक सुख की कारक माना जाता है। इन दोनों की युति का कुछ राशियों का जातकों पर विशेष प्रभाव पड़नेवाला है।
सिंह राशि
आप लोगों के लिए शुक्र और मंगल की युति बनने से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस राशि के लिए मंगल चतुर्थेश और भाग्येश होता है, जबकि शुक्र दशमेश होता है। इन दोनों की युति आपको कर्मक्षेत्र में भाग्योदय का कारण बन सकती है। आपको नई नौकरी या पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं उन्हें कोई नया साझेदार मिल सकता है। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन की समस्याएं भी समाप्त हो जाएंगी। आपके जीवनसाथी की भी इस समय तरक्की हो सकती है।
तुला राशि
इस राशि के 11वें भाव में शुक्र और मंगल की युति बनने जा रही है। आय के भाव में इन दोनों ग्रहों का होना, आपके लिए शुभ फलदायी है। इस अवधि में आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। दोस्तों, परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। साथ ही करियर में पहले लिए गये फैसलों या कार्यों का फल मिल सकता है। किसी वाहन, संपत्ति, भूमि आदि खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।
वृश्चिक राशि
मंगल और शुक्र की युति वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं जो लोग कारोबारी हैं, उनकी इस दौरान व्यापार में वृद्धि होगी। आपका व्यापार दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करेगा। साथ ही आपके नए लोगों के साथ संपर्क जुड़ेंगे। वहीं नौकपीपेशा लोगों की इस अवधि में पदोन्नति हो सकती है।