रोमांस और पराक्रम के ग्रहों का गोचर, एक महीने तक प्यार के सागर में तैरती रहेंगी ये 5 राशियां

वैदिक ज्योतिष एक प्राचीन विज्ञान है। ग्रहों की चाल से लेकर मानव जीवन पर इसके प्रभाव का लेखा-जोखा देता है। ग्रहों और नक्षत्रों का खेल निराला है। जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। 12 मार्च को शुक्र ने मीन राशि में प्रवेश किया था। वहीं, 13 मार्च से मंगल ग्रह भी मिथुन राशि में आ चुके हैं। इन दोनों शक्तिशाली ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण कई राशियों का भाग्य उदय होने वाला है। इस राशि के लोगों को पूरे एक महीने शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मेष राशि

ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण घर में धार्मिक कार्य होंगे। माता का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को ग्रहों के परिवर्तन से लाभ होगा। वाहन खरीदने के साथ ही आय में बढ़ोतरी होगी। नौकरी बदलने की भी संभावना है। आपको प्रमोशन मिल सकता है। अधिकारियों से भी सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। इस समय मन काफी प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक ग्रहों के गोचर का भरपूर लाभ उठाएंगे। मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। इनकम बढ़ने के साथ आप बचत भी कर पाएंगे। दोस्तों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रिचर्स जैसे कार्य के लिए आपको विदेश जाना पड़ सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए ग्रहों का गोचर उन्नति और संतान सुख लेकर आएगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर में धार्मिक कार्यों के अवसर बन सकते हैं। तीर्थ यात्रा पर जाने की भी संभावना बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds