CG : चोरी करने घुसे चोर ने युवती से मारपीट कर किया दुष्कर्म, अंगूठी लूटकर हुआ फरार, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से दुष्कर्म कर पीड़िता का अंगूठी लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चोरी और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, तीनों चोर 4 मार्च की रात चोरी करने की नीयत से एक घर में घुसे। इनमें से एक घर में सो रही युवती के कमरे में चला गया। युवती को कमरे में अकेली देख बदमाश की नीयत बिगड़ गई। उसने युवती की पिटाई कर डरा दिया और दुष्कर्म किया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 4 मार्च की है। बताया जा रहा है कि, 21 वर्षीया युवती अपने परिजनों के साथ पांच मार्च को थाना पहुंची। जहां उसने अपनी शिकायत में बताया कि, चार मार्च की रात वह घर पर सो रही थी। तभी आधी रात को एक युवक चेहरे पर गमछा लपेटे हुए कमरे में घुस आया। उसने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। बदमाश ने युवती को पुलिस और किसी को बताई तो जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश युवती की अंगूठी लूटकर वह भाग निकला। इस घटना के बाद युवती डरी हुई थी। घटना के दूसरे दिन युवती ने जैसे – तैसे हिम्मत जुटाकर परिजनों को आप बीती बताई। इसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी कैमरों से बदमाश की पहचान

पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने घर के आस -पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में पता चल कि, बदमाश चेहरे पर गमछा लपेट कर बालकनी में घुसा था। पुलिस ने लगभग 180 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तब जाकर आरोपी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने संदेही चंदवाभाठा लिंक रोड अमेरी निवासी 36 वर्षीय वीर सिंह उर्फ पंकज को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

वीर सिंह उर्फ पंकज से पूछताछ करने पर उसने इस घटना में शामिल अपने दो दोस्तों इमलीपारा निवासी 29 वर्षीय विद्याभूषण बरेठ और मंझवापारा निवासी 34 वर्षीय अन्नू उर्फ अब्दुल हनीफ के बारे में बताया। इसके पुलिस ने पंकज के निशानदेही पर इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds