लॉगिन

टुकडो में मिली सिंहदेव के घर से चोरी गई मूर्ति : शहर के ही 2 चोर गिरफ्तार, खरीददार की तलाश जारी

Chhattisgarh August 8, 2025 रिपोर्टर: shailesh
टुकडो में मिली सिंहदेव के घर से चोरी गई मूर्ति : शहर के ही 2 चोर गिरफ्तार, खरीददार की तलाश जारी

टुकडो में मिली सिंहदेव के घर से चोरी गई मूर्ति : शहर के ही 2 चोर गिरफ्तार, खरीददार की तलाश जारी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक राहत भरी खबर सामने आई है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव के घर से हुई हाथी की मूर्ति चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोर शहर के अयान मार्ग के रहने वाले हैं। हाथी की मूर्ति खरीदने वाले की भी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। चोरी हुए हाथी की मूर्ति का टुकड़ों में हिस्सा मिला है।

तीन अगस्त को हुई थी चोरी

उल्लेखनीय है कि, 3 अगस्त की दरमियानी रात पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव के कोठी घर से चोरों ने हाथी की 15 किलो वजनी मूर्ति की चोरी की थी। शहर सहित प्रदेश में भी चर्चा का विषय बना गया था। सरगुजा पुलिस शुक्रवार को कोई नया खुलासा कर सकती है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds