जिसे गोद लेकर पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे ने ली पिता की बेरहमी से जान

कोरबा : गोद लिए बेटे ने अपने पिता की टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करतला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। करतला थाना अंतर्गत फत्तेगंज के सराईभांठा में देर रात हत्या की घटना सामने आई। मृतक दुलार सिंह कंवर 50 वर्षीय की हत्या उसके ही दत्तक पुत्र ने कर दी। हत्या की वजह शराब पी कर घर आना था।

बताया जा रहा है दुलार सिंह कंवर के बच्चे नहीं हैं। आठ साल पहले उसने अपने बड़े भाई राम लाल के बड़े बेटे चंद्र कुमार को गोद लिया। जिसके बाद उसने उसका परिवारिक रीति रिवाज के साथ विवाह किया। चंद्र कुमार के दो बच्चे भी हैं, सभी एक साथ रहते थे। चंद्र कुमार दुलार खेती-बाड़ी और अन्य कामों को भी देखता था।

कुछ दिनों पहले घर पर पूजा पाठ का आयोजन किया गया था। जिसमें पूजारी को देने घर पर चावल रखा हुआ था, जिसे दुलार सिंह ने बेच दिया और शराब पी गया। उसके बाद रविवार की देर शाम घर पहुंचा चंद्र कुमार ने इस बात पर आपत्ति जताई तो दोनों के बीच विवाद हो गया|

चंद्र कुमार ने अपने पिता दुलार सिंह पर टांगी  से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद फरार होने की फिराक में था। विवाद होने की जानकारी ग्रामीणों को भी पता चल गया था। जब हत्या होने की बात सामने आई तो इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल करतला थाना पुलिस को दी जहां पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चंद्र कुमार को धर दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds