मूसलाधार बारिश के कारण बिगड़े देश के हालात, हजारों लोग हुए प्रभावित, कई लोगों ने गंवाई जान

साउथ कोरिया : साउथ कोरिया में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और तबाही का मंजर जारी है। इस दौरान कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी और कई लोगों को अपनी घरों और संपत्तियों को बर्बाद होते हुए देखा है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिण कोरिया में सात लोगों की मौत हो गई, तीन लापता हो गए, सात घायल हो गए।
बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे हजारों लोग
तीसरे दिन भी जारी मूसलाधार बारिश के कारण एक बांध ओवरफ्लो हो गया, जिसके कारण कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हजारों लोग फंस गए। आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे तक, देश भर से 1,567 लोगों को निकाला गया और यह संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि पानी उत्तरी चुंगचेओंग प्रांत में बांध से ऊपर चला गया है।
कई ट्रेनों की गति हुई धीमी
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय सरकारों के निकासी आदेशों में विभिन्न समय पर 7,000 से अधिक लोगों को एक-साथ निकाला जाता है। सुबह 9 बजे तक, प्रति सेकंड 2,700 टन से अधिक पानी गोएसन बांध में बह रहा था, जो और भी ज्यादा डिस्चार्ज हो सकता है।
कोरिया रेलरोड कॉर्प ने कहा कि वह सभी धीमी ट्रेनों और कुछ बुलेट ट्रेनों को रोका गया है, जबकि अन्य बुलेट ट्रेनों के संचालन में देरी हो सकती है, क्योंकि भूस्खलन, ट्रैक पर पानी भर जाने और चट्टानों के गिरने से लोगों की सुरक्षा को खतरा है।