रहस्यमयी हत्या के राज से उठा पर्दा, जीजा के प्रेम में पागल साली ने की थी पति की हत्या

कवर्धा : साली ने जीजा के प्यार में अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के करीब चार महीने बाद कत्ल की घटना से पर्दा उठा है। मामले में आरोपी साली और जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। ठेंगाटोला गांव की मंती बैगा का अपने ही जीजा बिसराम बैगा से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी मंती के पति को हो गयी थी।

इस मामले में लगातार मंती और उसके पति रामजी बैगा में विवाद होता था। जिसके बाद मंती ने अपने आशिक जीजा के साथ मिलकर रामजी बैगा को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया। बाद में प्लान के तहत महिला ने खुद ही थाने में जाकर रामजी बैगा के कही चले जाने की सूचना दी। प्लान के तहत 26 मई को रामजी की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया था।

लेकिन शिकायत के कुछ ही दिन यानि 1 जून को तालाब से एक शिव मिला, जो पत्थर से बांधकर धमना नदी में फेंका गया था। उसकी पहचान रामजी के रूप में हुई। शव मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की, तो पता चला  कि मृतक की पत्नी का अपने जीजा के साथ अवैध संबंध था, जिसकी वजह से उसके पति के साथ विवाद होता रहता था। इस सूचना पर पत्नी मंती बाई और उसके जीजा बिसराम बैगा को थाने लाकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की.जिस पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds