बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जुलाई महीने में सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई : साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के लिए अभी दर्शकों को और इंतजार करना पड़ेगा। यह हम नहीं बल्कि आज करण जौहर द्वारा साझा की गई पोस्ट बता रही है। इस पोस्ट को देखकर साफ हो गया है कि फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। अब ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ अप्रैल के बजाय जुलाई के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

करण जौहर का एलान

दरअसल, करण जौहर ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की नई रिलीज डेट का एलान किया है। करण जौहर ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘सब कहते हैं सब्र का फल मीठा होता है, तो इस विशेष कहानी की मिठास को बढ़ाने के लिए – हम बहुत सारा प्यार लेकर आ रहे हैं! रॉकी और रानी के परिवार हो रहे है तैयार और अब देखिए ये अनोखी कहानी ऑफ प्यार! रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में।’

क्या ‘पीएस 2’ से टकराना नहीं चाहते करण जौहर?

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज डेट में हुए बदलाव के पीछे के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि करण जौहर ने मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव को टालने के लिए हो सकता है। जहां ‘पीएस 2’ में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, कार्ति, तृषा कृष्णन, जयम रवि, सरथकुमार, प्रभु लाल, किशोर, अश्विन और ऐश्वर्या लिक्ष्मी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। वहीं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds