लॉगिन

नगरीय निकायों के पेंशनरों को बड़ा तोहफा, 7वें वेतनमान पर 58% और 6वें पर 257% महंगाई राहत, 1 जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ

Chhattisgarh August 26, 2026 रिपोर्टर: shailesh
नगरीय निकायों के पेंशनरों को बड़ा तोहफा, 7वें वेतनमान पर 58% और 6वें पर 257% महंगाई राहत, 1 जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ

नगरीय निकायों के पेंशनरों को बड़ा तोहफा, 7वें वेतनमान पर 58% और 6वें पर 257% महंगाई राहत, 1 जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ

रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों के पेंशनरों के महंगाई राहत में वृद्धि की है। सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतनमान के पेंशनरों को 257 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत दिया जाएगा।

पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को 1 जनवरी 2026 से इसका लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक को महंगाई राहत में बढ़ोतरी का पत्र जारी किया है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने 1 सितम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक की अवधि के लिए भी महंगाई राहत में वृद्धि की है। सातवें वेतनमान के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को इस अवधि में 55 प्रतिशत तथा छटवें वेतनमान के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को 252 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds