नौकरी लगाने का झांसा देकर अधेड़ ने किया दुष्कर्म फिर पंहुचा जेल, पढ़े पूरी खबर…..

बिलासपुर : जिले में दो बच्चों की मां के साथ रेप करने वाले अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 52 साल के अधेड़ ने 44 साल की महिला को आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इसके साथ ही उससे शादी करने का वादा भी किया। लेकिन, महिला को न तो नौकरी मिली और न ही अधेड़ ने अपने साथ रखा। उसकी हरकतों से परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

44 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे हैं। करीब पांच साल पहले उसकी पहचान रहंगी निवासी विजय कुमार कौशिक (52) से हुई, तब उसने महिला की आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने की बात कही और उससे मिलने जुलने लगा। इस दौरान उसने महिला से नजदीकियां बढ़ाई। फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

न तो मिली नौकरी और न ही बनाया बीवी

महिला ने पुलिस को बताया कि नौकरी लगाने का झांसा देकर अधेड़ विजय कौशिक पांच साल से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान उससे शादी करने का भी किया था। लेकिन, बाद में न तो महिला की नौकरी लगी और न ही वह बीवी बनाकर रखने के लिए तैयार हुआ। उसकी हरकतों से तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी विजय कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds