वृश्चिक राशि में हुआ तीन ग्रहों का मिलन, इन राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, समय वरदान समान

सूर्य देव ने शुक्रवार (17 नवंबर, 2023) को सुबह 11.25 बजे तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश किया। मंगल और बुध ग्रह वृश्चिक में पहले से ही गोचर कर रहे हैं। इस तरह सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। मंगल अपने खुद के अधिपत्य वाली राशि में विराजमान है।

सूर्य 16 दिसंबर तक रहेंगे विराजमान

सूर्य देव वृश्चिक राशि में 16 दिसंबर तक रहेंगे। मंगल 26 दिसंबर तक इस राशि में गोचर करेंगे। तीन ग्रहों की युति से सभी राशियों पर असर दिखाई देगा। मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को लाभ होगा। हालांकि इस दौरान क्रोध और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

बुधादित्य योग से मिलेगा डबल लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधादित्य योग जन्म कुंडली के जिस भाव में होता है। उसे प्रबल बनता है। यह मान-सम्मान में वृद्धि करता है। सूर्य और मंगल की युति से साहसिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहती है।

इन राशियों के काम होंगे पूरे

18 नवंबर को शनि और सूर्य का केंद्र योग बना। सूर्य शनि से चतुर्थ स्थान पर होंगे। शनि सूरज से 10वें स्थान पर होंगे। इससे रवि और वृद्धि योग बनेगा। इससे मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds