हॉकी के जादूगरों का जलवा… एक-दो नहीं, पूरे 13-0 से इस टीम को पीटा

मस्कट: मनिंदर सिंह के चार गोल की मदद से भारत ने जमैका को तीसरे और आखिरी पूल मैच में 13-0 से हराकर एफआईएच हॉकी 5 पुरुष विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मनिंदर ने दूसरे मिनट में दो गोल करने के बाद 28वें और 29वें मिनट में गोल दागे। ये चारों फील्ड गोल थे। इसके अलावा मनजीत (पांचवां और 24वां), राहील मोहम्मद (16वां और 27वां) और मनदीप मोर (23वां और 27वां) ने 2-2 गोल किए।

दूसरी ओर, उत्तम सिंह (पांचवां), पवन राजभर (नौवां) और गुरजोत सिंह (14वां) ने एक एक गोल किया। भारत ने पहले ही मिनट से आक्रामक हॉकी दिखाई और मनिंदर सिंह ने लगातार 2 गोल दाग दिए। इसके बाद उत्तम और मनजीत के एक एक गोल से पहले छह मिनट में स्कोर 4-0 हो गया। अच्छी बढ़त बनाने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने हमले बोलना बंद नहीं किया।

पवन ओर गुरजोत ने गोल करके हाफटाइम तक स्कोर 6-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी यही कहानी रही और गेंद पर नियंत्रण के मामले में भारत काफी आगे रहा। राहील, मनदीप , मनजीत और मनिंदर ने गोल करके भारत को बड़ी जीत दिलाई।

भारत ने पूल बी में स्विटजरलैंड केा हराया था लेकिन मिस्र से हार गया था। इस जीत के साथ भारत ने अंतिम 8 में जगह बना ली। इस दौरान भारतीय हॉकी के जादूगरों के आक्रामक रवैये के आगे जमैका का डिफेंस पूरी तरह से फेल रहा। टीम इंडिया के लिए मनिंदर सिंह ने जहां आगाज किया तो उसके बाद अन्य खिलाड़ियों ने भी कमाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds